भाभी और कथित प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप: युवक की संदिग्ध मौत, जमीन पर मिला शव


तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा थाने के ग्राम झलोन में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की मां और भाई-बहन ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर प्रताड़ना कर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम झलोन निवासी मंगल रैकवार का शव उसके घर में जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि शव फंदे की जगह जमीन पर था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को तेंदूखेड़ा लेकर आए।

मृतक के भाई राजू रैकवार ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी और गांव के ही रामशंकर रैकवार के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगल दोनों की गतिविधियों से मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। राजू ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व तेंदूखेड़ा में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था, जिसके बाद से घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मंगल ने कई बार विरोध किया लेकिन उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक की मां और बहन ने भी भाभी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। तेंदूखेड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती मालवा द्वारा आयोजित साइकिल रैली में विधायक रमेश मेंदोला ने सहभागिता कर फिट इंडिया का संदेश दिया। राजबाड़ा से प्रारंभ हुई इस रैली में शहर के खिलाड़ियों, युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य […]

You May Like