गुना में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर तीन कोचिंग संस्थान सील

गुना, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर राजस्व, नगरपालिका, शिक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान संस्थानों में आगजनी से बचाव के इंतजाम और इलेक्ट्रिक उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। इन संस्थानों के पास न तो फायर एनओसी थी और न ही अग्निशमन यंत्र उपलब्ध थे। इसके अलावा, परिसरों में बिजली के तार भी खुले और बेहद खतरनाक स्थिति में पाए गए।

प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों के संचालक अपने-अपने संस्थानों में ताले डालकर मौके से भाग खड़े हुए। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी अप्रिय दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह टाला जाएगा। सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

135वां डूरंड कप 25 जुलाई से होगा शुरू, कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Thu Jun 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) डूरंड कप 138 वर्षों की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपने ऐतिहासिक 135वें संस्करण के साथ 25 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट और दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी लगातार आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता […]

You May Like