पीतांबरा पीठ में राष्ट्र रक्षा के लिए हुआ यज्ञ, देशभर के साधकों ने गुप्त नवरात्र में किया सामूहिक अनुष्ठान

दतिया: श्री पीतांबरा पीठ में राष्ट्र की रक्षा के लिए विशेष अनुष्ठान का समापन हुआ। माघ माह की गुप्त नवरात्र में आयोजित इस सामूहिक यज्ञ में देश भर से आए 150 से अधिक दीक्षित साधकों ने भाग लिया। इस दौरान मणिपुर धाम आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहा।यह परंपरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी जी महाराज द्वारा शुरू की गई थी, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भी राष्ट्र रक्षार्थ अनुष्ठान कराया था। प्रतिवर्ष माघ माह की गुप्त नवरात्र में यहां विशेष अनुष्ठान किया जाता है, जिसमें केवल पीठ से मंत्र दीक्षा प्राप्त साधक ही भाग ले सकते हैं।

निर्धारित संख्या में मंत्र जाप करना होता है पीठ के आचार्य पंडित विष्णुकांत मुडिया के मार्गदर्शन में साधकों को प्रतिदिन संकल्प दिलाया जाता है। प्रत्येक साधक को निर्धारित संख्या में मंत्र जप करना होता है। यह साधना क्रम प्रतिदिन सुबह से माई की शयन आरती तक चलता रहा। आज बसंत पंचमी के दिन साधक माई की पूजा-अर्चना के बाद अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

Next Post

भिंड-मुरैना हाईवे पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग समेत दो की मौत

Mon Feb 3 , 2025
भिंड: भिंड-मुरैना हाईवे स्थित साईं मैरिज गार्डन के पास एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नाबालिग समेत दो बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया।मृतको की पहचान निखिल पिता भगवान सिंह जाटव […]

You May Like