बांधवगढ़ में बुजुर्ग पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बिझरिया क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में आए दिल्ली निवासी बुजुर्ग पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 71 वर्षीय अम्बरनाथ गुप्ता, पिता मदन मोहन गुप्ता, निवासी 12 बी, जनता फ्लैट, कृष्ण इनक्लेव, अशोक बिहारनाथ, दिल्ली के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार अम्बरनाथ गुप्ता रविवार सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों के साथ बांधवगढ़ पहुंचे थे। शाम को सभी ने जंगल सफारी का आनंद लिया और रात के विश्राम के लिए बिझरिया स्थित जंगल मांटी रिसोर्ट में ठहरे। वहीं रात में अचानक गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उमरिया ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

महापौर ने आयुक्त से मांगे करीब 4 अरब 80 करोड़ रुपए

Tue Jun 24 , 2025
जबलपुर। शहर विकास के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आयुक्त संकेत भोंडवे से करीब 4 अरब 60 करोड़ रुपए मांगे हैं। जिसमें ”मुख्यमंत्री प्रगति पथ के लिए 26 करोड़ रूपये की राशि, नवीनअग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ की अतिरिक्त राशि का आवंटन, शहर में […]

You May Like