वेस्टइंडीज ने बंगलादेश को पांच विकेट से हराया और सीरीज भी क्लीन स्वीप की

चटगांव (बंगलादेश) (वार्ता) रोमारियो शेफर्ड (तीन विकेट) के बाद अकीम ऑगस्टे (50) और रोस्टन चेज (50) के अर्धशतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 मैच में बंगलादेश को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली।

इससे पहले बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बंगलादेश ने तंजिद हसन (89) की अर्धशतकीय पारी और सैफ हसन (23) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में 151 का स्कोर बनाया। बंगलादेश की टीम एक समय 15वें ओवर में 107/2 के स्कोर पर थी लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे उन्होंने आखिरी 5.3 ओवरों में 44 रन पर आठ विकेट गंवा दिए, जिसमें शेफर्ड की दो ओवरों में लिये गये तीन विकेट भी शामिल है।

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने तीन विकेट लिये। जेसन होल्डर और खारी पियरे को दो-दो विकेट मिले।

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद ऑगस्टे और चेज ने चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। ऑगस्टे ने अपनी 50 रनों की पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया। जबकि कार्यवाहक कप्तान चेज ने चार चौके और एक छक्का जड़ा। वेस्टइंडीज ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। बंगलादेश के लिये रिशाद हुसैन ने तीन विकेट लिये।

 

Next Post

पुनेरी पल्टन को 3 अंक से हराकर दबंग दिल्ली केसी दूसरी बार बना चैंपियन

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दबंग दिल्ली केसी ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद दो या […]

You May Like