सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट, ISBT के पास पैदल चलते समय बदमाश ने झपटा फोन

भोपाल: गोविंदपुरा थाना इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट की वारदात पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है. गुम हुए मोबाइल की कीमत 50 हजार रूपए की बताई गई है.जानकारी के मुताबिक फरियादी सुयश कुमार पांडे (30) एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. सुयश मूलतः अनूपपुर के रहने वाले हैं और इंदौर में जाब करते हैं.

करीब एक महीने पहले वह भोपाल अपने रिश्तेदार के यहां आए थे. आईएसबीटी से पैदल चलते हुए, जब सुयश फोन पर बात कर रहे थे. इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

भारत अंडर-17 पुरुष टीम थाईलैंड, इंडोनेशिया और कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी

Sun Mar 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) भारत अंडर-17 पुरुष टीम 25 से 31 मार्च, 2026 के बीच थाईलैंड के लोपबुरी में थाईलैंड, इंडोनेशिया और कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी। ये फ्रेंडली मैच, ब्लू कोल्ट्स की एएफसी अंडर17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं, और ये […]

You May Like

Play sound