भारत अंडर-17 पुरुष टीम थाईलैंड, इंडोनेशिया और कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी

नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) भारत अंडर-17 पुरुष टीम 25 से 31 मार्च, 2026 के बीच थाईलैंड के लोपबुरी में थाईलैंड, इंडोनेशिया और कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी।

ये फ्रेंडली मैच, ब्लू कोल्ट्स की एएफसी अंडर17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं, और ये मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। इंडिया 25 मार्च को 17:30 बजे थाईलैंड से, 28 मार्च को 17:30 बजे इंडोनेशिया से और 31 मार्च को बजे कोरिया रिपब्लिक से खेलेगा।

बिबियानो फर्नांडीस की टीम इस साल पहले ही छह इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेल चुकी है – दो-दो ताजिकिस्तान (गोवा में), तुर्किये (एंटाल्या में) और म्यांमार (यांगून में) के खिलाफ।

ब्लू कोल्ट्स रविवार, 22 मार्च को लोपबुरी पहुंचे।

एएफसी अंडर17 एशियन कप में, इंडिया ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया (6 मई), उज़्बेकिस्तान (10 मई) और डीपीआर कोरिया (13 मई) से भिड़ेगा।

 

Next Post

गांठ बताकर बच्चादानी निकाली, डॉक्टर और अस्पताल संचालक पर 10 लाख का जुर्माना

Sun Mar 22 , 2026
जावरा: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रतलाम ने एक अहम फैसले में चिकित्सा लापरवाही को गंभीर मानते हुए डॉक्टर और निजी अस्पताल पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि मरीज के इलाज में गंभीर त्रुटियां और बिना पर्याप्त जांच के ऑपरेशन करना उपभोक्ता अधिकारों […]

You May Like