शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख रूपए का सामान बरामद

भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रूपए का सामान बरामद किया गया है.

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी चेतराम साहू (38) निवासी माता मंदिर ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले वह अपने भाई के घर कजलीखेडा गया था. घर का ताला टूटा दिखने पर आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी उसे दी. फरियादी घर पहुंचा तो पूरा सामान अस्त व्यस्त पडा मिला. घर के अंदर की अलमारी का भी ताला टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 80 हजार रूपये नकदी नहीं थे. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि माता मंदिर के पास झुग्गी में चोरी करने वाला एक आरोपी बाणगंगा दशहरा मैदान के पास खडा है. पुलिस ने आरोपी को पकडा. आरोपी ने अपना नाम मोहसीन खान (23) निवासी प्रताप नगर का बताया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने साथी इमरान खान , सुजीत और एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर चोरी की घटना की बात स्वीकार की. आरोपी मोहसिन का साथ देने वाले अन्य सभी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया. सरस्वती नगर से आरोपियों ने एक बाइक चोरी की थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

Next Post

टायर फटने से खाई में गिरी स्कार्पियो, महिला की मौत, 5 गंभीर

Thu May 7 , 2026
कटनी। जबलपुर-कटनी रोड पर आज दोपहर तेज गति से आ रही स्कार्पियो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया […]

You May Like