
कटनी। जबलपुर-कटनी रोड पर आज दोपहर तेज गति से आ रही स्कार्पियो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। खबर है कि कटनी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर परिवार के 6 सदस्य करेली जिला नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए। स्कार्पियो कटनी से कुछ दूर पहुंची थी कि धमाके के साथ टायर फट गया, जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में गिर गई। घटना को देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य पांच घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। निजी अस्पताल में दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
