कम्प्यूटर सेन्टर का किराया मांगा तो पति-पत्नी पर किया हमला हमला

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कंचन विहार में कम्प्यूटर सेंटर का किराया मांगने पर भाई ने भैया-भाभी के साथ मारपीट करते हुए डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तपन पिता हरीपद दास 50 वर्षीय निवासी कंचन विहार विजय नगर सरस्वती शिशु मंदिर कंचन विहार का संचालक है। बेटा भाई मनोज दास है। वर्ष 2010 में कंचन बिहार विजयनगर में तीन मंजिला बिल्डिंग लिया था।

जिसके चार कमरे में कम्प्यूटर सेन्टर बनाकर भाई मनोज को किराये से दिया था। भाई मनोज लगभग 5 माह से किराया नहीं दिया है। दोपहर भाई मनोज कम्प्यूटर सेन्टर के बाहर खड़ा था, भाई मनोज से पांच माह का किराये मांगा तो भाई विवाद करने लगा। हाथ मुक्कों से मारपीट कर डंडा से हमला कर चोट पहुंचा दी। पत्नि तनुदास आयी तो उसके साथ मारपीट की। वह बेहोश हो गया तो उसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Post

सूने घर से नगदी, टॉवर से 5 जी डिवाईस बीबीयू ले गए चोर

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत भोंगाद्वार में चोरों ने एक सूने मकान से नगदी पांच हजार रूपए पार कर दी। वहीं खजरी वायपास चौराहा अधारताल से 5 जी डिवाईस बीबीयू चोरी हो गया।पुलिस के मुताबिक मनीष खरे 37 वर्ष निवासी भोंगाद्वार धोबीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका परिवार […]

You May Like