ग्वालियर में भाजपा पदाधिकारियों ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

 

ग्वालियर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। यह कार्यक्रम राजा मानसिंह तोमर मंडल के बूथ क्रमांक-292, बिरला नगर स्थित वार्ड-16 के पार्षद महेंद्र आर्य के निवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी दारा सिंह सेंगर, पार्षद महेंद्र आर्य समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम में सहभागिता की।

Next Post

होटल में वकील संग मिली पत्नी, पति ने मचाया हंगामा, दिया तीन तलाक

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में महिला अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंची, तभी पति परिवार सहित वहां पहुंच गया। चरित्र पर शक जताते हुए पति ने हंगामा किया, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मीडिया के सामने पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। मामला चार […]

You May Like