बरेली में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद, एक पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार

रायसेन: जिले के बरेली नगर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र में मांगने-खाने के अधिकार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। किन्नर गुरु बाबी नायक अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
आवेदन में बाबी नायक ने बताया कि स्वर्गीय रूपा तिवारी के निधन के बाद उन्हें गुरु की गद्दी पर बैठाया गया था, जिसकी सूचना पहले ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और एसडीएम बरेली को दी जा चुकी है।

इसके बावजूद दूसरे गुट की गुरु राधिका और उनके साथियों द्वारा उन्हें व उनके समूह को बरेली में मांगने-खाने से रोका जा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ित किया जाता है।बाबी नायक ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत कई बार बरेली थाने में करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ।उनका कहना है कि विवाद के कारण उनके समूह के सदस्यों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
एएसपी बोले- दोनों पक्षों को बैठाकर कराया जाएगा समाधान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक ने बताया कि बरेली में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच काम को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी से चर्चा की गई है। दोनों पक्षों के गुरु के आने के बाद बैठक कर विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बरेली थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि तब तक किसी भी प्रकार का विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति न बनने पाए।

Next Post

शादी में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा: रायसेन के किराना व्यापारी की गोली लगने से मौत, भांजा गिरफ्तार

Sun Jun 28 , 2026
रायसेन: विदिशा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लवकुश नगर में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक परिवार के लिए मातम का कारण बन गई। फायरिंग के दौरान चली गोली लगने से रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक-4 कलेक्ट्रेट कॉलोनी, रामपुर मंदिर के पास रहने वाले 35 वर्षीय […]

You May Like