शादी में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा: रायसेन के किराना व्यापारी की गोली लगने से मौत, भांजा गिरफ्तार

रायसेन: विदिशा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लवकुश नगर में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक परिवार के लिए मातम का कारण बन गई। फायरिंग के दौरान चली गोली लगने से रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक-4 कलेक्ट्रेट कॉलोनी, रामपुर मंदिर के पास रहने वाले 35 वर्षीय राकेश सेन की मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार राकेश सेन अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने विदिशा गए थे। शादी समारोह में कथित रूप से हर्ष फायरिंग के लिए लाए गए देसी कट्टे से अचानक गोली चल गई, जो राकेश सेन को जा लगी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

पुलिस ने मामले में आरोपी भांजे अन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार के स्रोत और उसकी वैधता की जांच शुरू कर दी है।राकेश सेन रायसेन में किराने की दुकान संचालित करते थे। वे विवाहित थे और अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। चार भाइयों में वे सबसे छोटे थे। उनके पिता का नाम बेनी प्रसाद सेन है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Next Post

जमवाय माता मंदिर प्रांगण में कल होगी महा-आक्रोश सभा

Sun Jun 28 , 2026
भिंड: लहार नगर स्थित सुविख्यात जमवाय माता मंदिर में हुई बड़ी चोरी से नाराज श्रद्धालुओं ने अब कल 29 जून को प्रातः 11 बजे कुलदेवी जमवाय माता मंदिर प्रांगण, ग्राम बंथरी में महा-आक्रोश सभा कर अफसरों को ज्ञापन देने का ऐलान किया है।ग्राम बंथरी स्थित कुलदेवी जमवाय माता के मंदिर […]

You May Like