जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत की

भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज देर शाम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत की।

श्री धनखड़ ने देर शाम अकादमी के कार्यक्रम में न्याय जगत की हस्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन और न्याय जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

श्री धनखड़ ने अपने संबोधन में लोकतंत्र, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और न्यायिक संस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी।

 

Next Post

यादव से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने की सौजन्य भेंट

Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री श्री योगी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और अंगवस्त्रम पहनाकर व राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like