श्रावणी उपाकर्म में वैनगंगा तट पर जुटे सैकड़ों ब्राह्मण

सिवनी: जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व श्रावणी उपाकर्म वैनगंगा तट लखनवाड़ा घाट पर विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विद्वान आचार्यों, पुजारियों और यज्ञोपवीतधारी सैकड़ों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10 विध स्नान, हवन, देव-पितृ तर्पण, नूतन यज्ञोपवीत धारण, सूर्योपस्थान और ऋषि पूजन किया।

वयोवृद्ध संस्कृताचार्यों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन दो घंटे तक चला। समापन पर आचार्यों ने आशीर्वचन दिए और समाज में एकजुटता का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी ने सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। अंत में महाप्रसाद, फलाहार और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का आनंदपूर्वक समापन हुआ।

Next Post

फैक्ट्री कर्मी की सिर कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ इलाके में शनिवार रात एक फैक्ट्री कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का खून से लथपथ शव उसकी फैक्ट्री से महज 100 मीटर दूर खुले मैदान में मिला. पुलिस को मौके से एक अज्ञात व्यक्ति की चप्पल भी बरामद […]

You May Like