दो पक्षों में विवाद, चाकू लगने से युवक गंभीर 

मंडला। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गुरूवार की देर रात विवाद की स्थिति देखने को मिली। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बीच एक युवक पर चाकू से हमला भी किया गया है। युवक को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया।

मामला डिंडौरी नाका स्थित पड़ाव के पास का है। कुछ युवक आपस में वाद विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पंकज ब्रम्हे नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पंकज के पेट में लगा और वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मारपीट के दौरान अन्य लोगों को भी चोट लगी है।

पुलिस के मुताबिक तीन युवक पहले से ही डिंडौरी रोड पर पड़ाव के पास मौजूद थे। तभी पीछे से तीन अन्य युवक वहां पर पहुंचे, इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मारपीट हुई और एक युवक ने पंकज को चाकू मार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

चाकूबाजी में घायल हुए पंकज को पहले मंडला जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, वहीं मारपीट में घायल हुए अन्य लोगों की हालत सामान्य है।

Next Post

अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चे को देखने जा रहे पिता की कंटेनर की टक्कर से दर्दनाक मौत

Fri Oct 9 , 2026
​ सौंसर,  शहर में हाइवे पर स्थित साईं मंदिर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से यह जानलेवा दुर्घटना घटी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पलातरा बिछुआ ब्लॉक निवासी सुजित बन के […]

You May Like