भुईमाड़ बालक छात्रावास में अव्यवस्था: न बिजली न पानी, गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज

सीधी। आदिवासी बाहुल्य कुसमी के सुदूर अंचल भुईमाड़ में संचालित आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास के अनियमितताओं की पोल आज एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुल गई। निरीक्षण में छात्रावास में पेयजल और बिजली सुविधा भारी कमी मिली। वहीं परिसर में गंदगी का नजारा दिखा। इसको गंभीरता से लेते हुये अधीक्षक को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

जिले के आदिवासी अंचल कुसमी अंतर्गत आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास भुईमांड में शुक्रवार शाम प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। निरीक्षण में छात्रावास की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हॉस्टल अधीक्षक को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे किए गए इस निरीक्षण में छात्रावास परिसर में भारी गंदगी, पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं, कमरों में बल्व तक नहीं लगे होने तथा बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी कई गंभीर कमियां पाई गईं। निरीक्षण दल ने पाया कि जिन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए छात्रावास संचालित किया जा रहा है उन्हें न्यूनतम सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुसमी विकाश कुमार आनंद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसी ट्राइबल जोधा सिंह उइके को निर्देशित किया है कि वे कल सीईओ ट्राइबल बृजेन्द्र बुनकर के समक्ष ऑफिस टूर डायरी एवं साक्ष्यों के साथ उपस्थित हों। सीईओ ट्राइबल से यह स्पष्ट करने को कहा जाएगा कि पिछले तीन महीनों में किन-किन छात्रावासों का निरीक्षण किया गया और भुईमाड़ छात्रावास की स्थिति पर समय रहते संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। इस पूरे प्रकरण में हॉस्टल अधीक्षक सूर्य प्रताप सिंह को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें आज ही नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यह संकेत दिए गए हैं कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आगे कठोर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरा का निरीक्षण

कुसमी एसडीएम विकाश कुमार आनंद द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर/एसडब्ल्यूसी सेमरा का निरीक्षण किया गया। अनमोल पोर्टल एंट्री के निरीक्षण में 26 गर्भवती महिलाओं में से 14 एनीमिक मिली। जिनकी एएनसी के पश्चात फालोअप लिया जा रहा है, संस्थागत प्रसव हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सीएचओ के पास पीव्हीटीजी, बीओसीडब्ल्यू, 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड डाटा नहीं मिला। वहीं बीपी मानीटर की बैट्री ही नहीं थी। कमियों को दुरूस्त करने बीएमओ को निर्देशित किया गया।

इनका कहना है

ब्वायज ट्रायबल हास्टल भुइमाड़ का निरीक्षण किया गया। बेहद ही गंदगी पाई गई। पेयजल की व्यवस्था नहीं थी और कमरों में बल्व तक नहीं लगे थे। तमाम कमियां पाई गई। अधीक्षक का नोटिस जारी किया जा रहा है। एसी ट्रायबल को कल सीओ ट्रायबल को एसडीएम कुसमी आफिस में टूर डायरी और साक्ष्य के साथ उपस्थित होने निर्देश दिये गये हैं।

विकाश कुमार आनंद, एसडीएम कुसमी

Next Post

खाना दें, पानी दें… पर भिक्षा में नकद नहीं दें

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर। दीनबंधु अभियान के अंतर्गत नौदरा चौक पर भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों से अपील की गई कि वे जरूरतमंदों को भोजन, पानी एवं वस्त्र दें, लेकिन भिक्षा के रूप में नगद राशि देना पूरी तरह बंद करें। अभियान के दौरान बताया गया कि […]

You May Like