मप्र विधानसभा का सत्र कल से,अध्यक्ष तोमर ने तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सत्र कल से आरंभ होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया एवं सत्र के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 4 बैठेकें होंगी। दिसंबर सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित पश्न 751 एवं अतारांकित प्रश्न 746 कुल 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 194,स्थगन प्रस्ताव की 06,अशासकीय संकल्प की 14,शून्यकाल की 52, नियम -139 की 02 सूचनाएं, 15 याचिकाएं प्राप्त हई हैं। शासकीय विधेयक भी 02 प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह सप्तम सत्र होगा।

Next Post

शौचालय भवन को धारा जी घाट से दूर बनवाने की मांग 

Sun Nov 30 , 2025
बागली/पिपरी। बागली जनपद क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित नर्मदा के पावन तट धराजी घाट पर घाट बनने के बाद स्नान पर्व सहित अन्य पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। पूर्व की गलतियों के कारण घाट के नजदीक किनारे पर सुलभ शौचालय बना हुआ है जिसकी समस्त गंदगी […]

You May Like