शौचालय भवन को धारा जी घाट से दूर बनवाने की मांग 

बागली/पिपरी। बागली जनपद क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित नर्मदा के पावन तट धराजी घाट पर घाट बनने के बाद स्नान पर्व सहित अन्य पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। पूर्व की गलतियों के कारण घाट के नजदीक किनारे पर सुलभ शौचालय बना हुआ है जिसकी समस्त गंदगी नर्मदा नदी में मिल रही है। इस संबंध में बोल बम कावड़ यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता जटाशंकर सेवा समिति से जुड़े देवेंद्र उपाध्याय राहुल गुप्ता संजय मुकाती कालू वास्केल बनवारी लाल वर्मा विमल भाटी लीलाधर पटेल घनश्याम पटेल आदि श्रद्धालुओं ने जनपद प्रशासन सहित जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है कि आप श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है इसलिए सुलभ शौचालय का स्थान दूर बनाया जाए और गंदगी नर्मदा नदी में नहीं मिले यह व्यवस्था की जाए।

Next Post

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका शीला शर्मा की भव्य विदाई 

Sun Nov 30 , 2025
राजगढ़। कालीपीठ स्थित शासकीय उमावि में संकुल प्राचार्य के पद पर पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शीला शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें यादगार समारोह के साथ विदाई दी गई. समूचे गांव में डीजे, बैंडबाजे के साथ स्वागत, सम्मान स्वरुप जुलूस निकाला गया. शिक्षा जगत से जुड़े लोग, विद्यार्थियों सहित ग्रामीणजनों […]

You May Like

Play sound