भोपाल में ‘जज्बा’ पुलिस अवार्ड-2025 समारोह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित ‘जज्बा’ पुलिस अवार्ड–2025 समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से अभिवादन स्वीकार किया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को ‘जज्बा’ पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पुरस्कार पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें और बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Next Post

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की फायरिंग, बाइक फूंकी

Thu Dec 18 , 2025
भिंड: जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला गांव में प्रेम विवाह को लेकर उपजा विवाद हिंसक रूप ले बैठा. लड़की के परिजनों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर प्रेमी के घर पर धावा बोल दिया. हमलावरों ने घर के बाहर फायरिंग की और वहां खड़ी स्पलेंडर बाइक में आग […]

You May Like

Play sound