मारुति सुजुकी को 76.83 करोड़ का जीएसटी नोटिस

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने 76.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राधिकरण से आज ही यह नोटिस मिला है। इसमें 38 करोड़ 41 लाख 70 हजार रुपये का जीएसटी और ब्याज भरने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही इतनी ही राशि जुर्माने के तौर पर जमा कराने के लिए कहा गया है।

इस प्रकार कुल 76 करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपये के भुगतान के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला अप्रैल 2019 से मार्च 2024 के दौरान टैक्स क्रेडिट नोट्स से संबंधित है। मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ पहली अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस आदेश का उसकी वित्तीय, परिचालन से संबंधित या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं होगा।

 

Next Post

महागढ़-लोड़किया मार्ग पर भीषण सडक़ हादसा, कार-बाइक की टक्कर, एक की मौके पर मौत

Tue Mar 31 , 2026
नीमच। मनासा क्षेत्र के महागढ़ और लोड़किया के बीच सोमवार देर रात एक भीषण सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। प्राप्त जानकारी […]

You May Like