सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका शीला शर्मा की भव्य विदाई 

राजगढ़। कालीपीठ स्थित शासकीय उमावि में संकुल प्राचार्य के पद पर पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शीला शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें यादगार समारोह के साथ विदाई दी गई. समूचे गांव में डीजे, बैंडबाजे के साथ स्वागत, सम्मान स्वरुप जुलूस निकाला गया. शिक्षा जगत से जुड़े लोग, विद्यार्थियों सहित ग्रामीणजनों ने शिक्षिका को विदाई दी.

गौरतलब है कि शिक्षिका श्रीमती शीला शर्मा वर्ष 2015 से कालीपीठ स्कूल में संकुल प्राचार्य के पद पर पदस्थ रही. मूलत: राजगढ़ निवासी श्रीमती शर्मा ने शिक्षा विभाग में पूरी ईमानदारी, समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दी. सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व ने उनकी एक अलग पहचान बनाई. यही वजह रही कि उनके सेवानिवृत्त होने पर गाजे-बाजे के साथ गांव में जुलूस निकालते हुए जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया. आयोजन में शिक्षा जगत से जुड़े लोग, विद्यार्थी, ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए. विद्यालय परिवार द्वारा उनकेे कार्यकाल को काफी सराहते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया.

Next Post

नशे में पत्नी को छेड़ा तो हम दोनों ने मुकेश का गला घोट डाला

Sun Nov 30 , 2025
खंडवा। हरसूद थानाक्षेत्र में शराब पीकर किसी की पत्नी से छेड़छाड़ करना मुकेश नाम के एक व्यक्ति को मांगा पड़ गया। छेड़छाड़ की शिकार महिला मुन्नीबाई और उसके पति गुलाब सिंह ने मुकेश को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को ठंडी सुबह में उस वक्त पता चला, […]

You May Like