नशे में पत्नी को छेड़ा तो हम दोनों ने मुकेश का गला घोट डाला

खंडवा। हरसूद थानाक्षेत्र में शराब पीकर किसी की पत्नी से छेड़छाड़ करना मुकेश नाम के एक व्यक्ति को मांगा पड़ गया। छेड़छाड़ की शिकार महिला मुन्नीबाई और उसके पति गुलाब सिंह ने मुकेश को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को ठंडी सुबह में उस वक्त पता चला, जब वह सेल्दा गिट्टी खदान की तरफ पहुंचे। वहां मुकेश की लाश पड़ी थी।

उसके वृद्ध पिता उमराव सिंह बकोरिया मांडला खेत में अपने बेटे का इंतजार ही करते रहे। मुकेश गेहूं की फसल सिंचाई के लिए तार लेने गया था। वहीं एक स्थान पर अपने दोस्त के साथ शराब पीने बैठ गया। बस यहीं से इतनी खतरनाक वारदात हो गई।

 

हरसूद पुलिस हत्या के आरोपी तक ऐसे पहुंची?

गुलाब बारेला के घर के पास मृतक मुकेश की मोटर सायकल खड़ी मिली।गुलाब बारेला व उसकी पत्नि मुन्नीबाई वर्दी वालों को देखकर घबरा गए। तुरंत घटना की स्क्रिप्ट उगल दी।

उन्होंने कहा कि मुकेश व अशोक ने रात को शराब पी। उनके घर से चले गए थे। पुलिस की सूंघनेवाली शक्ति ने इन्हें ही टारगेट किया। और मामले का खुलासा हो गया। वह भी केवल 24 घंटे के अंदर। मुकेश के पीएम में डॉक्टरी रिपोर्ट में अधिक शराब पीने से मौत नहीं, बल्कि गला घुटने से मृत्यु होना बताया गया था।

दोबारा विवाद में मारा गया मुकेश

हरसूद टी आई राजकुमार राठौर के मुताबिक, जो घटना सामने आई उसमें आरोपिया मुन्नीबाई का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने की बात को लेकर आरोपी गुलाब व उसकी पत्नि आरोपिया मुन्नीबाई का मृतक मुकेश से विवाद हुआ। विवाद के दौरान दोनों आरोपी घर से करीब 200 मीटर दूर गिट्टी खदान तरफ भाग गए। फिर भी मृतक मुकेश उनके पीछे पीछे गिट्टी खदान तक गया। जहां पुनः विवाद के दौरान दोनों पति पत्नि ने मिलकर मृतक मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों के व्दारा जुर्म स्वीकार किया गया। पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय हरसूद पेश किया गया।

Next Post

भारत में जन्मे चीते ने पहली बार अपने से अधिक वजनी नीलगाय का किया शिकार

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘ज्वाला’ का शावक इन दिनों राजस्थान में है। भारत में जन्मा यह चीता शावक राजस्थान की जलवायु और जंगलों में खूब रच-बस रहा है। वह तीन दिनों से किशनगंज के रामगढ़ की पहाड़ियों में आराम कर रहा है। रामगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में […]

You May Like