भम्हौरी में पर्यावरण व नशा मुक्ति का संदेश

हरदा। भम्हौरी गांव के हनुमान मंदिर परिसर में जन अभियान परिषद हरदा द्वारा नवांकुर सखी हरियाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार व नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। शंकराचार्य के पूजन और विचारों पर संवाद के साथ कलश यात्रा निकाली गई। एक सखी, 11 पौधे अभियान के तहत मंदिर परिसर और हरिहर आश्रम में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य धर्मेन्द्र जाजड़, समन्वयक राकेश वर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा व सुरेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

 

Next Post

नकली खाद का खेल: किसान संगठन ने की रासुका की मांग

Sat Jul 26 , 2025
रायसेन। किसान जागृति संगठन ने रायसेन जिले में नकली डीएपी खाद के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। संगठन अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के अनुसार ग्राम बागोद सहित कई क्षेत्रों में किसानों को नकली खाद बेचकर धोखा दिया जा […]

You May Like