नकली खाद का खेल: किसान संगठन ने की रासुका की मांग

रायसेन। किसान जागृति संगठन ने रायसेन जिले में नकली डीएपी खाद के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। संगठन अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के अनुसार ग्राम बागोद सहित कई क्षेत्रों में किसानों को नकली खाद बेचकर धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कारोबार पिछले 7-8 वर्षों से चल रहा है और इसके तार राजधानी भोपाल तक जुड़े हैं। संगठन ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रशासन से गहन जांच की मांग की है।

 

Next Post

जिला अस्पताल के गेट के बाहर भरा पानी, अंदर बदबू का आलम

Sat Jul 26 , 2025
(प्रियंका सिंह) छतरपुर। एक तरफ प्रशासन स्वच्छता के दावे करता है, दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। छतरपुर का जिला अस्पताल, जहां हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वहां जाने का रास्ता ही पानी से भरा पड़ा है। अस्पताल के गेट के बाहर गंदा पानी […]

You May Like