पांच बेजुबान पशु धन को रौंदा, चार की मौत

शुजालपुर। आष्टा शुजालपुर नेशनल हाइवे 752 सी पर मंगलवार की अल सुबह एक के बाद एक मृत पशुधन को देखा, इन मवेशियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी. हाइवे पर बैठे पांच पशुधन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जिसमें से चार की मौत हो गई. इस दुर्घटना की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस मंडी ने नगर पालिका के सहयोग से मृत हुए मवेशियों को मौके से हटवाया, जिससे की उनके शव की और दुर्गति न हो. मिली जानकारी अनुसार देहण्डी जोड के समीप राहगिरों ने दो गाय व तीन सांड सडक़ पर पडे हुए देखे, जिसमें से एक सांड जीवित अवस्था में था, राहगिर ने इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई. थाना प्रभारी मंडी ने मौके पर जवानों को भेजकर नगर पालिका की जेसीबी व अमले की मदद से मृत हुए मवेशियों को वाहन में लदवाकर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया. साथ ही पंचनामा कार्यवाही की गई और मवेशियों को टक्कर मारने वाले वाहन की पड़ताल भी की जा रही है. बता दे क्षेत्र में बडी संख्या में मवेशी सडक़ों पर बैठने और विचरण करने को मजबूर है. वर्षाकाल के दौरान इन मवेशियों का जमावड़ा सडक़ों पर अधिक रहता है क्योंकि अधिकांश जगह गीली रहती है और इसके चलते वे सडक़ों पर बैठते है. गौवंश के नाम पर सरकारे भले ही बडी-बडी योजनाएं और तमाम दावे करती हो लेकिन धरातल पर इन बेजुबान मवेशियों के लिए आसरा नहीं है. गौशालाओं के नाम पर प्रदेश में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे है फिर भी सैकड़ों मवेशी भूखे प्यासे सडक़ों पर नजर आते हैं. थाना प्रभारी शिवकुमार यादव ने कहा कि हाइवे पर मृत मिले मवेशियों के संबंध में विधिवत कार्यवाही की गई है और पंचनामा बनाकर नगर पालिका के सहयोग से नियत स्थान पर भेजा गया.

Next Post

श्रमिक की बेटी का पुणे में अपहरण, एसपी से लगाई गुहार

Tue Sep 9 , 2025
रीवा।रीवा जिले के सिरमौर थाना अन्तर्गत ग्राम कसिहाई का रावत परिवार मजदूरी के लिये पुणे गया था. जहा उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया गया. स्थानीय थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई. जिसके चलते रीवा एसपी से पीडि़त परिवार गुहार लगाने पहुंचा. […]

You May Like