
रीवा।रीवा जिले के सिरमौर थाना अन्तर्गत ग्राम कसिहाई का रावत परिवार मजदूरी के लिये पुणे गया था. जहा उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया गया. स्थानीय थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई. जिसके चलते रीवा एसपी से पीडि़त परिवार गुहार लगाने पहुंचा.
दिये गये शिकायत पत्र में पीडि़त रामचरण रावत ने बताया कि वह एक कम्पनी में काम कर रहा था. 12 अगस्त की शाम घर में थे तभी कम्पनी के मालिक विपिन मकवाना और उनके आदमियों ने मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया जो केवल 14 वर्ष की है. इस घटना के बाद स्थानीय थाना अमलदार कामशेत महाराष्ट्र में शिकायत की गई. लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है. पीडि़त ने बताया कि एक महिला को पुलिस ने पकड़ा भी था उसके द्वारा जानकारी भी दी गई. उसके बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की. पीडि़त परिवार रीवा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है. दर्जन भर परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है.
