होमगार्ड टीम ने कड़ी मशक्कत कर ऑक्सीजन लगाकर शव बरामद किए 

दमोह.जिले के देहात थाना की नरसिंहगढ़ की सुनार नदी में रविवार को डूबे दोनों किशोरों के शव आखिरकार सोमवार को बरामद कर लिए गए. दमोह के कुरैशी मंडी निवासी निसार कुरैशी और माजिद कुरैशी नदी में नहाने गए थे. जहां हादसे का शिकार हो गए. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.घटना की सूचना पर सोमवार सुबह डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के निर्देशन में होमगार्ड प्लाटून कमांडर प्राची दुबे,जोगेश विश्वकर्मा और एसडीईआरएफ की टीम में एएसआई धर्मेंद्र, राहुल तिवारी, सहदेव, दिलीप, महफूज, रोहित मौके पर पहुंची. सोमवार को प्लाटून कमांडर जोगेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में राहुल सहित जवानों को आक्सीजन सिलेंडर लगाकर नदी में उतारा गया.गोताखोरों की मदद से करीब आठ घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया, कड़ी मशक्कत के बाद सबसे पहले निसार कुरैशी का शव नदी से निकाला गया.पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद भी अभियान जारी रहा और एक घंटे बाद माजिद कुरैशी का शव भी बरामद कर लिया गया. इस रेस्क्यू अभियान में नायब तहसीलदार वृंदेश पांडे, अभिषेक पटेल, एएसआई अकरम खान,शिवसदन होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी रही. हालांकि शव बरामद होने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और दमोह कुरैशी मंडी क्षेत्र में मातम छा गया.

Next Post

फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले तीन युवकों पर मामला दर्ज

Tue Sep 9 , 2025
परासिया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर परासिया में इस्लामी राष्ट्र फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धार्मिक त्योहार पर दूसरे राष्ट्र का झंडा लहराने के मामले में तीनों युवकों पर धारा 170 के तहत कार्रवाई करते […]

You May Like