17 लाख 23 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं का उपार्जन

जबलपुर । खरीदी केन्द्रों का अचानक निरीक्षण करें, स्टॉक का सत्यापन किया जाएं। अनियमितता या गड़बड़ी पाये जाने पर तुरंत कार्यवाही करों। यह बातें कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार को आयोजित जिला उर्पाजन समिति की बैठक में अधिकारियों से कहीं। इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों का नियमित भ्रमण करने व उपार्जन के दौरान किसानों को आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने बैठक में उपार्जन केन्द्रवार गेहूं की खरीदी, परिवहन, भंडारण एवं बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की हिदायत अधिकारियों को दी। बैठक में नोडल अधिकारी उपार्जन एवं संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन तथा जिला उपार्जन समिति से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि जिले में इस वर्ष अभी तक 17 लाख 23 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं का उपार्जन हो चुका है। कलेक्टर सिंह ने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उपार्जित गेहूं के स्वीकृति पत्र जारी करने में तेजी लाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों कोउन्होंने किसानों से उपार्जति गेहूं के भंडारण में गति लाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी खरीदी केन्द्र के गोदाम के जल्दी भरने की संभावना हो तो वहां प्लान-बी के तहत भंडारण की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये। श्री सिंह ने खरीदी केन्द्रों की आवश्यकता के अनुरूप बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

किसानों को हुआ 237 करोड़ का भुगतान

जिले में अभी तक 25 हजार 604 किसानों से 17 लाख 23 हजार 690 क्विंटल गेहूँ का खरीदी की जा चुकी है। गेहूं खरीदी के एवज में अभी तक किसानों को अभी तक 236 करोड़ 67 लाख रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है। जिले में गेहूँ का उपार्जन 70 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था।

Next Post

35 श्वानों को पकड़कर भेजा बधियाकरण केंद्र

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में नगर निगम जबलपुर लगातार कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान युद्ध स्तर […]

You May Like

मनोरंजन