ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर सिंधिया का बयान : सड़कों की रिपोर्ट से ग्वालियर की बदनामी हुई

ग्वालियर: ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। हाईकोर्ट में सड़कों की खराब गुणवत्ता और बदहाली की रिपोर्ट के बीच सिंधिया ने माना कि सड़कों की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सड़कों की रिपोर्ट से ग्वालियर की बदनामी हुई है। हालांकि, सिंधिया ने शहर के विकास और एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया।
सड़कों को लेकर जल्द बड़ी बैठक बुलाएंगे सिंधिया
साथ ही सिंधिया ने सड़कों को लेकर जल्द बड़ी बैठक करने की बात कही है। सिंधिया ने कहा कि उन्हें भी ग्वालियर की सड़कों की बहुत ज्यादा चिंता है। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार को भी सूचित किया गया है और जल्द ही इस मामले में कुछ बड़ा करने की बात कही। सिंधिया ने 23 किलोमीटर लंबे और करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एलिवेटेड रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अब मैन्युफैक्चरिंग हब की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़कों को लेकर सिंधिया ने कहा कि प्रशासन से बात करनी होगी और आने वाले समय में वे सड़कों को लेकर एक बार फिर बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले सड़कों को रेड, ग्रीन और येलो जोन में बांटकर उनकी स्थिति का आकलन किया गया था।

Next Post

सड़कों के गड्ढों को लेकर हिंदू महासभा ने पुतला फूंका

Tue Sep 22 , 2026
ग्वालियर: शहर की सड़कों के गड्ढों को लेकर हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन का पुतला फूंका गया। पार्टी ने गणेश विसर्जन से पहले सड़क मरम्मत की मांग की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like