डबरा में दो दिन में दो बाइक चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश

डबरा: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना में गोपाल बाग निवासी ऐश गुप्ता (29) की स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमपी-07-एनएच-9499, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है, 6 अगस्त की रात आईसीआईसीआई बैंक के पास डॉ. हेमंत गोयल के सामने से चोरी हो गई।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 434/26 दर्ज किया है। दूसरी घटना में नंदू का डेरा निवासी हर्षल राणा (18) की स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमपी-07-एनए-0573, कीमत 20 हजार रुपये, 7 अगस्त को वैष्णो लाइब्रेरी के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 435/26 दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Next Post

गिजोर्रा में महिला से मारपीट और धमकी, दो आरोपी नामजद

Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर: गिजोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किटोरा में आरती मोगिया (30) की शिकायत पर पुलिस ने जितेन्द्र मोगिया और राजकुमार मोगिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/26 दर्ज […]

You May Like