रिश्वत लेने के आरोप में सीबीएमओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई

बड़वानी, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की रुकी हुई राशि निकालने के एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आज सीबीएमओ और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की है।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक ठीकरी ब्लॉक के प्रायमरी हेल्थ सेंटर कालापानी के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर डॉ बलबीर सिंह वर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत आज दोपहर ठीकरी के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के सीबीएमओ डॉ राजवीर तोमर और ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) राहुल कुमार गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर बलवीर वर्मा ने शिकायत की थी कि उनके पांच माह के वेतन और 10 माह की परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव की राशि 2 लाख 87 हजार रुपए बनती थी। इसे निकालने के एवज में ठीकरी के सीबीएमओ राजवीर तोमर ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि की मांग कर रहे थे। इस पर आज लोकायुक्त दस्ते ने राहुल कुमार गुप्ता को आवेदक से 35 हजार रूपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Next Post

शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां

Fri Jul 11 , 2025
शिवपुरी, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए रैली का आयोजन होगा, जिसकी इन दिनों तैयारियां चल रहीं हैं। रैली में लगभग 10 हजार युवा भाग लेंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां किए जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए […]

You May Like

मनोरंजन