दिनभर रिमझिम फुुहार, सुहाना हुआ मौसम,अब तक 9 इंच बारिश 

रतलाम। दिनभर रिमझिम से पूरा शहर भीग गया। हालांकि दिनभर रूक-रूक कभी तेज तो कभी रिमझित बारिश होती रही। सक्रिय मानूसन प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। रविवार को सुबह से बादलों को डेरा रहा। दिन चढऩे के साथ बादलों और सूर्यदेव के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल भी चला। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और रिमझिम फुहारें बरस पड़ी, कहीं तेज तो कहीं हल्की फुहारें बरसती रहीं।

मौसम विभाग ने शहर सहित अन्य जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 जून को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों एवं पूरी दिल्ली में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार, इसने 8 जुलाई पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले की तुलना में 29 जून को पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ दक्षिण राजस्थान और उससे संलग्न उत्तरी गुजरात के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे संलग्न पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा में निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। जिले में अभी तक 9 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी हैं। पिछले वर्ष से यह आंकड़ा काफी अधिक हैं। लगातार बारिश से जिले में बावनी भी हो गई है।

Next Post

चोरी की 3 बाइक बरामद, आरोपी को भेजा जेल

Sun Jun 29 , 2025
पिपलियामण्डी। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पोकरदा (मनासा) हाल मुकाम एक्सिस बैंक के पास गुड़भेली निवासी इंदरसिंह बंजारा ने पिपलिया चौकी पर शिकायत दर्ज कराई कराई थी कि रात्रि में बाइक […]

You May Like