पीएम मोदी ASEAN शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल, मलेशिया दौरा रद्द, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया में होने वाले आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। आसियान समिट की शुरुआत 26 अक्टूबर से हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे। अब भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चूँकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 26 अक्टूबर को कुआलालंपुर पहुँच रहे हैं, ऐसे में संभावना थी कि अगर प्रधानमंत्री मोदी जाते, तो ट्रंप संग उनकी मुलाकात हो सकती थी। हालांकि, पीएम मोदी के मलेशिया न जाने के कारण दोनों नेताओं की मुलाकात का इंतजार बढ़ गया है। गौरतलब है कि भारत पर टैरिफ की घोषणा के बाद से पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने मलेशिया को सूचित कर दिया है कि एस जयशंकर आसियान बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालाँकि, यह संभावना है कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से भाग ले सकते हैं। शुरुआती योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री की मलेशिया के साथ-साथ कंबोडिया की यात्रा पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन अब कंबोडिया की प्रस्तावित यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।

Next Post

आदिवासी दीपावली: एक माह तक चलने वाला उत्सव, जहां संस्कृति और जगमगाती है एकता

Thu Oct 23 , 2025
बैतूल: जिले के आदिवासी अंचलों में दीपावली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि पूरे एक माह तक चलने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। हर गांव अपनी परंपरा के अनुसार दीपावली मनाता है, जिसमें शामिल हैं खुशियों की उमड़ती लहर, संगीत की थाप और पुरखों की यादों से भरी रस्में।गांव के […]

You May Like