जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं पनागर पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चुराये हुये पांच दुपहिया वाहन कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये के जप्त किए गए हैं। पकड़े गए चोर काफी शातिर है जो पलक झपकते ही वाहन पार कर देते थे।पनागर थाना प्रभारी जितेन्द पाटकर के मुताबिक आजाद नगर सूपताल पनागर में एक्सिस लेकर घूम रहे रहे संदिग्ध 17 वर्षीय बालक को क्राइम ब्रांच एवं पनागर पुलिस संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया।
जिससे एक्सिस के कागजात के सम्बंध में पूछताछ की गई तो कागजात न होना बताया जिसे थाने लाकर पूछताछ करने पर चोरी की होना बताया। इसके साथ ही अपने एक 17 वर्षीय साथी के साथ मार्च 2025 में बिग बजार ग्वारीघाट के सामने से उक्त नीले रंग की एक्सिस एवं फरवरी में तिलहरी थाना बरेला से सिल्वर रंग की एक्सिस , साथी आदित्य कोरी निवासी शाहीनाका के साथ अप्रेल 2025 में पनागर से काले रंग की एक्सिस, उमंग चौरसिया व मोहम्मद शादाब के साथ पनागर से दिसम्बर 2024 में सफेद रंग की एक्सिस एवं उमंग चौरसिया के साथ चौरई बरगी में काले रंग की हॉण्डा शाईन मोटर सायकिल चोरी करना बताया। उमंग चौरसिया, आंदित्य कोरी , शादाब एवं 17 वर्षीय बालक को पकउ़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पांचों वाहन जब्त किए गए। साथ ही वाहन मालिको के सम्बंध में पतासाजी जारी है।
