अवैध उत्खनन रोकने के लिये रास्ते में खोदे गये गड्डे, नगराघाट नहीं पहुंच पाये वाहन

मुरैना: चम्बल नदी के नगराघाट पर वन विभाग और नगरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिये मुख्य मार्ग से नदी तक बनाये मार्ग को जेसीबी की सहायता से बड़े बड़े गड्डे कर अवरूद्ध कर दिया है। नगराघाट से बड़े स्तर पर चम्बल नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। पोरसा तहसील में चम्बल नदी के नगराघाट से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था।

इस सूचना पर वन विभाग अम्बाह और गेम रेंज अधिकारी व नगरा थाना पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुख्य मार्ग से नदी तक बनाये गये माफिया के द्वारा रास्तों को अवरूद्ध कर दिया गया है। जेसीबी मशीन से मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डे किये गये है ताकि रेत उत्खनन के लिये कोई भी वाहन नदी तक न पहुंच सकें। रेत माफिया पर नकेल कसने वन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए समय समय पर नदी तक पहुंचने वाले मार्ग पर जेसीबी मशीन चलाकर गड्ढे किए जाते रहे है लेकिन जैसे ही कार्रवाई शांत होती है तो रेत माफिया फिर से एक नया रास्ता बना लेता है और नदी में रेत उत्खनन शुरू कर देता है।

Next Post

ऑटोमोबाइल्स व्यापारी से लूट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार

Thu Jan 22 , 2026
ग्वालियर: ऑटोमोबाइल्स व्यापारी से लूट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार कर उनके पास से एक 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउण्ड़, एक होंडा शाइन मोटर सायकिल, लंच बॉक्स, दुकान की चाबी और 12 हजार रूपये नगद जप्त किये गए हैं।आरोपियों ने थाना महाराजपुरा के अलावा ग्वालियर जिले के थाना […]

You May Like