
ग्वालियर। आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा है कि यह बजट विकसित भारत के लिये महत्वपूर्ण बजट है और बड़े जोर-शोर से बजट की ब्रांडिंग की जा रही थी किन्तु आम आदमी को सीधा लाभ आयकर छूट से मिलता और उससे खरीद बढ़ती ताकि उद्योग और व्यापार में सीधा लाभ होता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वदेशी’ आव्हान के लिये कोई नई योजना आना चाहिये थी। जिससे स्वदेशी उत्पादों पर छूट एवं इन्सेंटिव मिलना चाहिये जो सीधे भारत के घरेलू उत्पाद को मजबूती देता और भारतीय उत्पादों के नये वैश्विक बाजार खोलने में सहायक सिद्ध होता।
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने इस बजट को देश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको और विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं उत्तम माध्यम उद्यमों के लिये आत्मविश्वास से भरे दस हजार करोड़ के पैकेज पर बात करते हुये कहा कि इससे हमारा एमएसएमई सेक्टर मजबूत होगा और आसान ऋण उपलबध होगा। छोटे उद्यौगों को और व्यापारियों को नई ऊंचाईया प्रदान करेगा। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिये लॉजिस्टक की दक्षता, निर्यात, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपभोग आधारित विकास जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढने के लिये लाभप्रद है। कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी एवं समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
