
जबलपुर। पाटन छेंडी बरौंदा की रहने वाली महिला को शादी के बाद से दहेज में ऑटो रिक्शा की मांग कर प्रताडि़त किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
पीडि़ता राधा चौधरी की शादी वर्ष 2024 में दीपक अहिरवार के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दो महीने तो शांति से बीते, लेकिन इसके बाद दीपक का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह आए दिन राधा के साथ मारपीट करने लगा। पति लगातार राधा पर इस बात का दबाव बना रहा है कि वह अपने मायके से पैसे और दहेज लेकर आए, ताकि वह अपने लिए एक ऑटो रिक्शा खरीद सके। पति की लगातार प्रताडऩा, मारपीट और धमकियों से तंग आकर राधा चौधरी मायके में रहने को मजबूर हैं। पीडि़ता ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
62 शिकायतें पहुंची
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 62 शिकायतें थी। जनसुनवाई में एएसपी ग्रामीण अनु बेनिवाल़ , एएसपी सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
