
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर गंगासागर में दबिश देते हुए सट्टा लिखते दो सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा, जिनके कब्जे से नगद 17 हजार 120 रूपये जप्त किए गए
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि गंगासागर तालाब के किनारे एकता चौक के पास सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे विवेक झारिया पिता अंबिका प्रसाद झारिया 32 वर्ष निवासी मुजावर मोहल्ला गढ़ा को पकड़ा गया। 4 सट्टा पट्टी, नगदी 9 हजार 250 रूपये जप्त किये गये। इसी प्रकार गंगासागर मेन रोड़ पर सट्टा पट्टी लिख रहे शुभम नीखरा पिता स्व. केशव प्रसाद नीखरा 34 वर्ष निवासी आर्य समाज मंदिर के पास गोरखपुर को पकड़ा गया, उक्त सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछताछ करने पर बल्लू उर्फ बलराम केवट निवासी गंगासागर एकता चौक के कहने पर सट्टा लिखना बताते हुये सट्टा लिखने के एवज में बल्लू उर्फ बलराम द्वारा 300 रूपये प्रतिदिन देना बताया, आरोपी शुभम नीखरा के कब्जे से 4 नग सट्टा पट्टी, 7 हजार 870 रूपये जप्त किये गये। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी शुभम नीखरा के विरूद्ध थाना गोरखपुर में मारपीट, सट्टा एक्ट, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 9 प्रकरण एवं सटोरिया विवेक झारिया के विरूद्ध मारपीट, सट्टा, जुआ एक्ट के थाना गढ़ा में पूर्व से 7 अपराध दर्ज हैं।
