तेल अवीव 21 फरवरी (वार्ता) इजरायल को हमास के साथ हुए समझौते के तहत 22 फरवरी को गाजा पट्टी से रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची मिली है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले दिन में हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने छह बंधकों की सूची जारी की, जिन्हें शनिवार को रिहा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इजरायल को समझौते के तहत कल (22 फरवरी को) रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची मिली है। सूची में शामिल बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।”
