सूने मकान का कुंदा तोड़कर जेवर एवं रूपये चोरी

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत कृष्णा कालोनी भोंगाद्वार में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार बर्थडे पार्टी मनाने रेस्टारेंट गया हुआ था। जब परिवार पार्टी मना कर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।

पुलिस ने बताया कि ओमकार बाल्मीक 38 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी भोंगाद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फायनें स कम्पनी में काम करता है। बीती रात 10 बजे उसकी मां श्रीमती सविता बाल्मीक के जन्मदिन की पार्टी करने परिवार सहित दालचीनी रेस्टारेंट चौथा पुल के पास गये थे, जहां से लगभग 12 बजे घर वापस आये तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ था, घर के दरवाजा का कुंदा टूटा था, साईड में लगी खिड़की के कांच टूटे हुये थे। अंदर जाकर देखा दोनों आलमारी एवं उपर के कमरे में रखी एक आलमारी में रखे बच्चों के हाथ के चांदी के 10-12 जोड़ी कड़े, सोने की मोतीवाला कड़ा, 2 लाकेट, चांदी के हाय चंद्रमा , मां के पर्स एवं बच्चों के गुल्लक में रखे लगभग 25 हजार रूपये नहीं थे।

Next Post

घर से बिक रहा था डीजल, 105 लीटर डीजल मिला, एक गिरफ्तार 

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत अकोला बस्ती कुसनेर में एक घर से डीजल बेचा जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश देकर सर्चिंग की तो 105 लीटर डीजल रखा मिला।‌ पुलिस ने डीजल के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रूप से बिक्री के लिए […]

You May Like