ग्राम धनेटा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

दमोह.सिंग्रामपुर/जबेरा. थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम धनेटा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला रातरानी उम्र 60 वर्ष पति रघुवर गौंड के साथ खेत में मकान बनाकर निवास कर रही थी, शनिवार की सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी.तभी मृतिका का नाती हर प्रसाद उम्र 23 वर्ष पिता विनोद गौड़ ने दादी से खर्च के लिए 100 मांगे. दादी ने पैसे देने से मना करने पर आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. रातरानी की मौके पर ही मौत हो गई.मृतिका के बड़े पुत्र द्वारा सिंग्रामपुर चोकी मे पहुंच कर सूचना दी गई.

पुलिस घटनास्थल पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुटी हुई.

जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया सुबह बलवंत सिंह ने सूचना चौकी में आकर दी.उनके भतीजे ने दादी को कुल्हाड़ी मार से हत्या कर दी है.तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची. जहां आरोपी को हिरासत में लिया गया है. खर्च के लिए 100 न देने पर नाती ने दादी की हत्या कर दी. एफएलस टीम मौके पर पहुंची,इसके बाद पीएम के लिए जबेरा अस्पताल पहुंचाया गया.

कार्यवाही में जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे,प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह,प्रधान आरक्षक सतीश बल पुलिस बल कि मौजूदगी रही.

Next Post

सुल्तानपुर में सेक्टर बैठक, कुपोषित बच्चों को वितरित हुई फूड बास्केट

Sat Nov 8 , 2025
सिलवानी। सियरमऊ सेक्टर के ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार को सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी, सीबीएमओ, सीडीपीओ, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की जांच की गई और […]

You May Like