
सिलवानी। सियरमऊ सेक्टर के ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार को सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी, सीबीएमओ, सीडीपीओ, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की जांच की गई और माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वैभव समैया द्वारा चार कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट वितरित की गईं। वहीं, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) सिलवानी में डॉक्टर आर.एस. पटेल के पुत्र आदित्य पटेल के जन्मदिन पर 15 कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट प्रदान कर एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में कुपोषण मुक्त भारत अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनसहयोग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।
