विकासखंडों में कल से लगेंगे पुस्तक मेले

सीहोर। निजी स्कूलों व स्टेशनरी दुकानों की मोनोपाली रोकने कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को उचित मूल्य पर पुस्तकें, स्टेशनरी एवं यूनिफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 06 अप्रैल से 09 अप्रैल तक विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार सीहोर के एमएलबी स्कूल, आष्टा के शासकीय संदीपनी स्कूल, इछावर के शासकीय संदीपनी स्कूल, बुधनी के शासकीय संदीपनी स्कूल और भैरूंदा के शासकीय संदीपनी स्कूल में 06 से 09 अप्रैल तक प्रात: 10 से शाम 06 बजे पुस्तक मेले आयोजित किए जाएंगे.

 

Next Post

अधिकारियों ने किया गोदामों का निरीक्षण

Sun Apr 5 , 2026
सीहोर। कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों के जांच दलों ने जिले के 212 गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदामों स्टॉक का सत्यापन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उल्लेखनीय है कि रबी उपार्जन वर्ष अंतर्गत अन्य जिलों में खरीदी के लिए निर्धारित गोदामों पर खरीदी प्रारंभ होने […]

You May Like