सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू

इंदौर:नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान शुरू किया. बारिश के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियो से सुरक्षा को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने उक्त अभियान चलाया है. आज निगम आयुक्त ने उक्त अभियान का गांधी हॉल में शुभारंभ किया. यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा.
भारत सरकार शहरी आवास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत  ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाने के निर्देश दिए है.

आयुक्त शिवम वर्मा ने गांधी हॉल में इस अभियान का शुभारंभ किया. आयुक्त वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान’ का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। सभी नागरिक इस अभियान से जुड़ें और स्वस्थ इंदौर के निर्माण में भागीदार बनें. इस अवसर पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, निगम स्वास्थ्य के अधिकारी, बड़ी संख्या में सफाई मित्र एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

गौ माता मंदिर बनेगा, सिंहस्थ के पहले 14 करोड़ से संवरेगी कपिला गौशाला

Wed Jul 2 , 2025
उज्जैन: महाकुंभ के पूर्व 14 करोड़ की लागत से कपिला गौशाला को सँवारा जाएगा, एक विस्तृत प्लान बनेगा इसके तहत स्वस्थ और बीमार गायों की भी उचित देखरेख होगी, चारा पानी भी उपलब्ध होगा और एक ऐसा केंद्र विकसित किया जाएगा की देश-विदेश से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु कपिल गौशाला […]

You May Like