गौ माता मंदिर बनेगा, सिंहस्थ के पहले 14 करोड़ से संवरेगी कपिला गौशाला

उज्जैन: महाकुंभ के पूर्व 14 करोड़ की लागत से कपिला गौशाला को सँवारा जाएगा, एक विस्तृत प्लान बनेगा इसके तहत स्वस्थ और बीमार गायों की भी उचित देखरेख होगी, चारा पानी भी उपलब्ध होगा और एक ऐसा केंद्र विकसित किया जाएगा की देश-विदेश से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु कपिल गौशाला का भ्रमण अवलोकन कर सके.
नवभारत से चर्चा में नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, महापौर मुकेश टटवाल और निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 3 लाख का पुरस्कार देते हुए कपिल गौशाला में की जा रही व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है.

साथ ही यह गौशाला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आई है, ऐसे में आज पूरी नगर निगम कपिला गौशाला पहुंची. राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में नगर निगम द्वारा संचालित रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला के बेहतर संचालन एवं रखरखाव के लिए मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान अर्जित करने पर नगर पालिक निगम के पार्षद से लेकर महापौर, निगम सभापति से लेकर आयुक्त और अन्य अधिकारी गण रत्ना खेड़ी पहुंचे.
संरक्षण के साथ बनाएंगे मंदिर
कपिला पर गो माता के संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे निगम द्वारा संचालित गौशाला प्रथम स्थान अर्जित करेगी, यहां पर गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में शेड, भूसा, पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था और अधिक की जाएगी. साथ ही यहां पर निगम अध्यक्ष मद की 30 लाख रुपए की लागत से गोमाता मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें गौ माता का पूजा स्थल एवं परिक्रमा पथ का निर्माण प्रचलित है, जिससे यहां आने वाले गौ सेवकों को एक अद्भुत अनुभूति होगी.

Next Post

लीनेस क्लब कामाख्या ने हॉकर्स को बांटे रैनकोट

Wed Jul 2 , 2025
सीधी:शहर में अखबार वितरण करने वाले हॉकर्स को आल इंडिया लीनेस क्लब कामाख्या द्वारा रैनकोट वितरण किया गया। रेनकोट पाने के बाद अखबार बांटने वाले गदगद रहे। जिनका कहना था कि बरसात के कारण हम लोगों को परेशानी होती थी लेकिन क्लब के माध्यम से हमें बारिश कु छाया जो […]

You May Like