मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि वह सितंबर 2026 में चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20 हजार रुपये तक की वृद्धि करेगी। हालांकि उसने उन मॉडलों के नाम का खुलासा नहीं किया है जिनके दाम बढ़ाये जायेंगे। साथ ही उसने यह भी नहीं बताया है कि किस निश्चित तारीख से दाम बढ़ेंगे। कंपनी का कहना है कि उसने महंगाई के दबाव के कारण दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

उसने कहा, “पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत में हुई वृद्धि के प्रभाव को यथासंभव कम करने के लिए लागत में कटौती के विभिन्न उपाय कर रही है। हालांकि, महंगाई का दबाव उच्च स्तर पर बना हुआ है और प्रतिकूल लागत परिस्थितियां भी जारी हैं। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत के एक हिस्से को बाजार में स्थानांतरित करने के लिए बाध्य है।” मारुति सुजुकी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि ग्राहकों पर यथासंभव कम से कम प्रभाव पड़े। कंपनी ने इससे पहले अगस्त में भी अपने सभी यात्री वाहनों के दाम 2,500 रुपये से 30,000 रुपये तक बढ़ाये थे। उस समय भी उसने ऊंची मुद्रास्फीति और बढ़ती लागत का हवाला दिया था।

.....

Next Post

रूस का तातारस्तान 7वें विश्व घुमंतू खेलों की मेजबानी करेगा

Mon Sep 7 , 2026
बिश्केक, 07 सितंबर (वार्ता) किर्गिस्तान ने आधिकारिक तौर पर 7वें विश्व घुमंतू खेलों की मेजबानी की कमान रूस के तातारस्तान गणराज्य को सौंप दी है। किर्गिज़ राष्ट्रीय समाचार एजेंसी काबर की रिपोर्ट के अनुसार, हैंडओवर समारोह रविवार को किर्गिस्तान के चोलपोन-अता शहर में 6वें डब्ल्यूएनजी के समापन समारोह के दौरान […]

You May Like