
झाबुआ। थांदला क्षेत्र के हरीनगर एवं काकनवानी कस्बे में भ्रमण कर अवैध तरीके से खुले में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्यवाही की गई। मौके पर बेचने वालों को सख्त हिदायत के साथ समझाइश दी गई कि इस तरह से अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को खुले में बेचना गैर कानूनी है और कभी भी आगजनी एवं अन्य अनहोनी घटनाएं हो सकती है। भविष्य में इसी तरह से नगर कस्बे का निरीक्षण कर खुले में पेट्रोल बेचने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी। जिला प्रशासन ने कहा अवैध तरीके से पेट्रोल को ना बेचे अन्यथा खुले में पेट्रोल बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम भंडारण एवं वितरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
