मुरैना में पांच वर्ष के बच्चे की हत्या, शादी समारोह के दौरान पड़ोसी ने कट्‌टे से की फायरिंग

मुरैना। शादी समारोह के दौरान 5 साल के बच्चे को गोली मार दी गई। उसने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी युवक कट्‌टा चलाता दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना जौरा के काली माता रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला में रात की है। यहां हरिदास शाक्य की बेटी की शादी थी। मौसी की शादी में 5 साल का गप्पू भी अपने परिजन के साथ बागचीनी से आया था। शादी समारोह के दौरान वह दूसरे बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। रात करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो गप्पू लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसके सीने के बाईं तरफ गोली लगी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद बाइक सवार कुछ लड़के तेजी से भागते नजर आए थे। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें हरिदास शाक्य का पड़ोसी अभिषेक शाक्य कट्‌टा चलाता दिखा। इसकी गोली गप्पू को लगी थी। पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। हर संभावित ठिकाने पर अभिषेक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गोली किसी व्यक्तिगत रंजिश में चलाई गई थी या यह कोई हादसा था।

Next Post

डबरा में युवक को गोली से उड़ाया, घायल हालत में मिला, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Wed Feb 19 , 2025
  ग्वालियर। डबरा में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सीने में गोली लगी। मृतक की पहचान चेतू पाड़ा निवासी सोनू पुत्र बृजमोहन सेन के रूप में हुई है। वह हेयर सैलून चलाता था। डबरा बायपास एनएच 44 पर स्थित इमली नाके के पास […]

You May Like