डबरा में युवक को गोली से उड़ाया, घायल हालत में मिला, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

 

ग्वालियर। डबरा में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सीने में गोली लगी। मृतक की पहचान चेतू पाड़ा निवासी सोनू पुत्र बृजमोहन सेन के रूप में हुई है। वह हेयर सैलून चलाता था।

डबरा बायपास एनएच 44 पर स्थित इमली नाके के पास चेतू घायल अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटनास्थल से मृतक की बाइक और कुछ दूर शॉल में लिपटा एक अवैध तमंचा मिला है। पुलिस का मानना है कि यही हथियार वारदात में इस्तेमाल किया गया।थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक की आखिरी बार उन्हीं लोगों से फोन पर बात हुई थी। थाने में परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। पुलिस कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। ग्वालियर से एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई है, वहां से कुछ दूर एक होटल है। इस पर युवक ने खाना खाया। उधारी भी चुकाई। बीड़ी का बंडल लिया। इसके 10 मिनट बाद यह घटना हो गई।

Next Post

ग्वालियर में सोने के भाव बिक रही अवैध रेत, प्रशासन ने साधी चुप्पी

Wed Feb 19 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में खनन माफिया इस हद तक बेखौफ है कि मुख्यमंत्री की सख्ती और प्रशासन का कड़ा एक्शन होने के बाद भी अवैध खनन ओर उसके परिवहन का काम लगातार जारी है। कारण साफ है कि माइनिंग विभाग में स्टाफ की कमी होना ओर खनन माफियाओं को स्थानीय […]

You May Like